Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिल नगर) 25 जून।  अनुज महेश्वरी एवं गीतांजलि महेश्वरी की सुपुत्री बंशिका महेश्वरी ने एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा पास कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने दो विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अर्जित किए हैं। अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें कॉलेज की ओर से छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) भी प्रदान की गई है। वंशिका माहेश्वरी गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास गुप्ता की धेवती है | इस अवसर पर वंशिका को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमेन पति विपिन वार्ष्णेय सहित अन्य गण मान्य लोग मौजूद थे | बंशिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। उनकी सफलता कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण का प्रतिफल है। परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page