Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 जून । क्षेत्र में आज  तड़के हुई बारिश के बीच दो अलग-अलग हादसों में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक डेढ़ वर्षीय मासूम को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।

पहला हादसा सादाबाद क्षेत्र के ऊंचा गांव में हुआ। यहां 25 वर्षीय नीतू देवी पत्नी विकास अपने परिवार के साथ छत पर सो रही थीं। आज तड़के अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वह सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान सीढ़ियों पर फिसलन के कारण उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीतू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। दूसरी घटना क्षेत्र के नगला देवा गांव में हुई। यहां डेढ़ वर्षीय तेजवीर पुत्र टिंकू अपनी मां के साथ छत पर सो रहा था। बारिश शुरू होने के दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, मासूम तेजवीर की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इन हादसों से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में छतों और सीढ़ियों पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से बरसात के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page