Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून । थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त मानिकचंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को ग्राम चितावर जाने वाले मार्ग से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 515 रुपये नकद तथा सट्टा पर्ची बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page