Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून। मोहर्रम की 10वीं तारीख पर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला में शहीद हुए उनके 71 साथियों की याद में शुक्रवार शाम शहर में ताजियों और अलम के भव्य जुलूस निकाले गए। शाम करीब 5 बजे विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस घंटाघर पर एकत्रित हुए, जिसके बाद एक साथ मुरसान गेट स्थित कर्बला पहुंचे। यहां रंज-ओ-गम के माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने मर्सिया और नौहे पढ़कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। शिया समुदाय के युवाओं ने जंजीरी मातम कर अपने जिस्म को लहूलुहान कर गम का इजहार किया, जबकि सुन्नी समुदाय के लोगों ने सीना-ज़नी कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे शहर में गम और अकीदत का माहौल बना रहा। किला गेट, लाला का नगला और कैलाश नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकले जुलूस घंटाघर पर मिलकर आगे बढ़े। डॉ. रहीस अहमद अब्बासी के नेतृत्व में निकला जुलूस किला गेट, जामा मस्जिद, नयागंज, सराफा चौराहा, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बांस मंडी और मुरसान गेट होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां सभी अलम और ताजियों को दफनाया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। सीओ सिटी हिमांशु माथुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ खुफिया तंत्र भी पूरी तरह सक्रिय रहा। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से ही संपन्न हों और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। इस अवसर पर नजीर खान, अजीम खान, शाहिद कुरैशी, राहत अहमद कुरेशी, इरफान अहमद कुरेशी, बबलू कुरेशी, मुस्ताक कुरेशी, आबाद कुरेशी, बाबुद्दीन, मुशीर अंसारी, इमरान खान, नज्जू कुरेशी, चौधरी शमसुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कपूर, विजय सिंह प्रेमी एवं देवेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी जुलूस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page