
हाथरस 23 जून । श्री माहेश्वरी समाज के 5159वें वंशोत्पत्ति दिवस एवं श्री महेश नवमी के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा रजिस्टर्ड, हाथरस द्वारा माहेश्वरी धर्मशाला, सब्जी मंडी नया गंज, हाथरस में धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री महेश (भगवान शिव) का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया गया। आयोजन में समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान महेश का पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं कल्याण की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। सभा के पदाधिकारियों ने श्री महेश नवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकता, सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार महेश्वरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सारड़ा, सचिव गोपाल साबू, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश माहेश्वरी, सुरेश चंद डागा, रवि प्रकाश बजाज, अखिलेश धीरन, श्याम मुरारी माहेश्वरी, सुधीर कुमार महेश्वरी, नरेंद्र कुमार महेश्वरी, अशोक महेश्वरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महेश से समाज एवं राष्ट्र की उन्नति, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।


























