Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस (मुरसान) 23 जून। कस्बे में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाना परिसर की दीवार से सटे एक मकान में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्लॉक रोड स्थित थाने के पीछे रहने वाले संजय चौहान पुत्र सूरजपाल सिंह के अनुसार, वह 22 जून को सुबह करीब 10 बजे अपने घर में ताला लगाकर निजी कार्य से बाहर गए थे। रात लगभग 11:15 बजे वापस लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य ताला खोला। अंदर प्रवेश करते ही कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि घर में रखी दो गोदरेज अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखा सामान गायब था, घर की छत का मुख्य दरवाजा खुला हुआ मिला है।
पीड़ित के मुताबिक चोर लगभग 5 लाख रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, तीन सोने की जंजीरें, एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन सोने की अंगूठियां तथा तीन जोड़ी चांदी की तोड़ियां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही संजय चौहान ने तत्काल पीआरवी 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और परिचित भी मौके पर पहुंच गए। संजय चौहान ने पुलिस से चोरी गए नकदी और जेवरात की बरामदगी तथा घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने के सटे मकान में हुई इस चोरी की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page