सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जून। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में चौदह गौरक्षा करने वाले गौ सेवकों को सिविल कोर्ट के द्वारा उम्रकैद की सजा दिए जाने से गुस्साए हिंदूवादी गौ रक्षा करने वाले गौसेवक संगठनों के द्वारा बाइस जून सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिती में महिला अधिकारी ओ.सी.कलैक्ट्रेट को ज्ञापन सौपा।अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी अतुल वत्स को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय जिला मुख्यालय पहुंचे थे।जिलाधिकारी अतुल वत्स के नही मिलने पर जिला मुख्यालय पर ओसी कलैक्ट्रेट के पद पर तैनात कार्यरत महिला अधिकारी ओसी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में चौदह गौ रक्षा करने वाले गौसेवकों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के निर्णय पर राष्ट्रपति से पुनर्विचार और उनकी रिहाई के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि हम समस्त गौ सेवक और हिंदू समाज के प्रतिनिधि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम सिवनी मालवा की अदालत के द्वारा चौदह गौरक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा से अत्यंत व्यथित हैं।सहानुभूतिपूर्ण विचारः ये सभी गौ रक्षक अपनी आस्था के अनुसार ‘गौ माता’ की रक्षा कर रहे थे। उन पर लगाया गया आरोप केवल गौ-तस्करी को रोकने के प्रयास का परिणाम है।उच्च न्यायालय में अपील करते हुए स्थानीय अदालत के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार को उच्च न्यायालय हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी करनी चाहिए,ताकि इन गौ सेवकों को न्याय मिल सके।जल्द रिहाई की प्रक्रिया पर विचार कर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सरकार को इन गौ सेवकों की सजा माफी या रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।इस विषय पर संज्ञान लेंने और इन गौसेवकों को रिहा करने की दिशा में उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करें।जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार इसमें हस्तक्षेप करे और जल्द ही हाईकोर्ट या सिविल कोर्ट से गौ सेवकों को रिहा किया जाए।गौरक्षकों का कहना है कि जब गौ तस्कर गौ सेवकों को मार देते हैं एवं गौ माताओं की हत्या कर देते हैं,उन्हें कभी सजा नहीं दी जाती बल्कि जमानत दी जाती है और दूसरी तरफ गौमाता गौवंशों की रक्षा करने वाले गौसेवकों को न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है यह बहुत ही निंदनीय है एवं गौ सेवकों के अंदर भय व्याप्त कर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है।गौ सेवक अपनी जान जोखिम में डाल गौमाता गौवंश की सेवा एवं रक्षा करते हैं।हिन्दूवादी संगठन व गौरक्षक गौ सेवको ने कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ हत्या को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।उनका कहना है कि जल्द ही चौदह गौ सेवकों को न्याय नहीं मिला,तो समस्त भारत देश के गौ भक्त आवाहन करते हुए एक देश व्यापी आंदोलन करेंगे।ज्ञापन देने वालों में योगेश कुमार सिंह योगी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, राहुल उपाध्याय विभाग अध्यक्ष, गौ सेवक अमन,कृष्ण गोपाल शास्त्री,आशुतोष अग्रवाल जिला महामंत्री, अंश ठाकुर, पंकज मित्तल,रोहित, प्रांशु,अमित,राहुल,अभी,नीरज, वंशी एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त मौजूद रहे।