सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जून । नगर पंचायत के मोहल्ला किशन स्थित वार्ड संख्या पांच के सभासद एवं जिला योजना समिति के सदस्य ने कस्बा के मुख्य बाजार के कुछ व्यापारियों पर सरकारी नाली को अवैध रूप से बंद करने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत की जलनिकासी हेतु बनवाई गई नालियों पर अनाधिकृत रूप से पक्के निर्माण, तख्त बेंच डालकर कब्जा लेने के प्रकरण को लेकर सभासद ने नगर पंचायत की महिला अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम चैयरमेन के नाम से वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति को लिखित शिकायत पत्र देते जिलाधिकारी हाथरस, एसडीएम सिकन्द्राराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी के अलावा कोतवाली पुलिस को भी प्रतिलिपि भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने नगर पंचायत के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नाम दिए शिकायती पत्र में सात दिवस के अन्दर नालियो को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिन के अंदर नालियां अतिक्रमण मुक्त नही हुई, तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगें। नगर पंचायत के मोहल्ला किशन वार्ड संख्या पांच के सभासद, जिला योजना समिति के सदस्य अंकुर शर्मा ने वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी व अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के नाम वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती के पति ओमप्रकाश पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को लिखित शिकायत पत्र देते हुए अवगत कराया कि कस्बा के मुख्य बाजार में एक दुकानदार की दुकान से लेकर दूसरे दुकानदार की दुकान के अलावा बाजार में दोनो तरफ के दुकानदार एवं व्यापारियों ने सरकारी नाली में ईंट, पत्थर और सीमेंटेंड आर सी सी डालकर नगर पंचायत की सरकारी नाली को पूरी तरह बंद कर दिया है। सभासद ने आरोप लगाते हुए नगर पंचायत की बाजार में काफी समय पहले दोनो ओर बनवाई बाजार के जल निकासी के लिए सरकारी नाली को बंद कर दिए जाने से बरसात और जल निकासी का पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे सब्जी मंडी और मुख्य बाजार में गंदगी की समस्या बनी रहती है। सभासद ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर एक व्यापारी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही आरोप लगाया कि नाली पर अतिक्रमण कर लिए जाने के दौरान नगर के बाजार में संबंधित व्यापारी दुकान के बाहर तख्त और वाहन खड़े कर बाजार में अतिक्रमण करते हैं, जिससे आए दिन जाम और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। सभासद अंकुर शर्मा ने अधिकारियों से मांग की है कि कस्बा के बाजार में स्थापित दुकानदारों के द्वारा दुकान के नीचे से होकर जा रही नगर पंचायत की बंद की गई सरकारी नालियों को तत्काल खुलवाया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान हो सके। इस शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी हाथरस, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ तथा प्रभारी निरीक्षक हसायन को भी भेजी गई है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती के प्रतिनिधि पति ओमप्रकाश ने बताया कि हम देखते है कि कहां पर बंद है और क्या समस्या है और अगर किसी को विरोध होगा, उसे हटवाएगें। उसे साफ कराएगें।और कोई समस्या नही है तो उसे भी साॅल्व किया जाएगा।हम तो जनता की समस्या के लिए है एक आदमी थोडी ही फोन करेगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संव्प सारस्वत के पर्सनल फोन नंबर पर कॉल किया तो दो बार कॉल बैल बजने के बाद पसर्नल फोन कॉल रिसीव नही किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री भैरवनाथ सिद्ध पीठ पर 101 हनुमान
June 27, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे हाथरस का
June 27, 2026
मुख्यमंत्री के हाथरस दौरे से पहले सपा
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
शराब पिलाकर युवक को बेहोश करने और
June 27, 2026
हाथरस के 64 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं
June 27, 2026
Weather
Hathras
12:16 am,
Jun 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























