Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ  27 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव गिनौली किशनपुर निवासी रिंकू की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करता था। परिजनों का आरोप है कि रिंकू की पत्नी अक्सर अपने मायके में रहती थी। उनका कहना है कि वह इस समय भी बिना बताए अपनी बहन के घर चली गई थी। जब रिंकू उसे वापस लाने गया तो कथित तौर पर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद रिंकू मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा। इसी बीच रिंकू ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page