Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 21 जून । गांव बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बनवारीपुर के माजरा गांव सैंगला में भू प्रकरण को लेकर दो पक्षों के बीच आपस में कहासुनी होने से वाद विवाद बढ गया।कहासुनी के बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज मारपीट हो गई।मारपीट लडाई झगडे में एक युवक घायल हो गया।घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो पक्ष के दो दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए भेजा गया।दुर्गपाल पुत्र सरदार व हरप्रसाद पुत्र हरपाल सिंह के बीच तीन दिन पहले दिन शुक्रवार उन्नीस जून को भू प्रकरण को लेकर वाद विवाद हो गया।इस दौरान दोनो पक्षों के बीच लडाई झगडा हो जाने पर मारपीट हो गई।घटना के दौरान सोनू पुत्र दुर्गपाल सिंह के सिर में किसी वस्तु के लग जाने की वजह से तेज प्रहार होने से सिर के फट जाने से रक्त की धारा बह निकली।पीडित सोनू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने पीडित घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजकर उपचार कराया।पुलिस ने एक पक्ष से दुर्गपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह व दुुर्गपाल सिंह के पुत्र विनीत कुमार व दूसरे पक्ष की ओर से हरप्रसाद पुत्र हरपाल सिंह व हरप्रसाद के पुत्र विशाल को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेज दिया।जहां से उपचार के बाद चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page