Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 20 जून। थाना क्षेत्र में एक महिला सफाई कर्मचारी ने गांव सुल्तानपुर निवासी युवक पर रास्ते में रोककर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थरौरा निवासी सफाई कर्मचारी उर्वशी देवी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि 16 जून की सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए गांव सुल्तानपुर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में माता मंदिर के पास गांव सुल्तानपुर निवासी सुरेश यादव ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह उनकी नौकरी खत्म करवा देगा तथा गांव में काम नहीं करने देगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अक्सर रास्ते में परेशान करता है और बुरी नीयत से देखता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page