सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 जून। कोतवाली क्षेत्र के नगला विजन मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत में एक रिश्तेदारी में रहने के लिए आई एक किशोरी का गांव की एक युवती के साथ सहेलीपन मित्रता हो जाने के दौरान एक दूसरे के साथ जीने मरने के लिए तैयार हो गई।एक वर्ष पहले दूसरे पडोसी जनपद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का अपनी रिश्तेदारी वाले गांव में रहने के दौरान एक युवती के साथ बातचीत होते रहने के दौरान घनिष्ट मित्रता हो गई।दोनो युवती सहेलीबनने के बाद से हर रोज एक साथ रहने लगी।दोनो सहेलियां साथ रहते रहते न जाने के दोनो के बीच गहरा अपनापन हो गया।गहरा अपनापन हो जाने के बाद दोनो सहेलियां आपस में साथ जीने मरने के लिए तैयार हो गई।इसी दौरान गांव से दोनो सहेलिया अपने परिजन व अपने रिश्तेदार को बिना बताए ही रात्रि में भाग गई थी।परिजनों व रिश्तेदारों के द्वारा खोजबीन किए जाने के दौरान नगला विजन मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत के माजरा के गांव स्थित एक छायादार वृक्षों के घने जंगल में छिप जाने के दौरान किशोरी व युवती को ग्रामीणों ने पकडकर कोतवाली ले आए थे।पकडी गई किशोरी को क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति को सौंप दिया था।जबकि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती को समझा बुझाकर गांव परिजनों के पास भेज दिया गया था।इस दौरान दोनो सहेलियो के अलग अलग हो जाने के दौरान दोनो सहेलिया आपस में ही तिल तिल कर अलग अलग गांवों के अलग अलग जगहो पर रहने लगी।दोनो सहेलियों के बीच पनप रही गहरी सहेलीपन मित्रता होने के चलते दोनो के बीच बनी दूरी को दोनो सहन नही कर पाई।गुरूवार की सुबह तडके दोनो सहेलियों ने पूर्व नियोजित ढंग से रणनीति बनाकर अपने अपने ठिकानों से चले जाने का निर्णय ले लिया।दोनो सहेलिया गुरूवार की सुबह तडके अपने अपने गांव में अलग अलग जगहो से निकलकर चली गई।घर मे दोनो सहेलियों के नही मिलने पर हडकंप मच गया।एक गांव के रहने वाले एक युवती के परिजनों ने अपनी नजदीक वाली पडोसी ग्राम पंचायत दूसरे गांव में महिला जनप्रतिनिधि के पति के सुपर्दगी में घर रह रही दूसरी सहेली के घर पर होने के बारे में जानकारी की।तो जैसे ही पडोसी ग्राम पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति को घर में सुपर्दगी में रह रही दूसरी सहेली के घर पर मौजूद नही होने की जानकारी मिलते ही दोनो सहेलियों की खोजबीन प्रारंभ कर दी।खोजबीन किए जाने के दौरान क्षेत्र के एक गांव के लिए जाने वाले पूर्वाेत्तर रेलवे मार्ग पर दोनो सहेलियों को पकड लिया गया।इस दौरान दोनो सहेलियों में एक ग्राम पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति के द्वारा तथाकथित रूप से गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो सहेलियों को काफी समझाने का प्रयास किया।दोनो सहेलियों के द्वारा ग्राम पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि के पति पर गाली गलौज मारपीट कर शोषण करने का आरोप लगाया।दोनो सहेलियो में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने परिजनों व पुलिस के द्वारा काउंसलिंग कराए जाने के बाद साथ रहने की जिद त्यागकर अपने घर परिजनों के पास चली गई।जबकि दूसरे पडोसी जनपद की रहने वाली किशोरी वर्ग की सहेली अपने परिजन, रिश्तेदारों के अलावा पुलिस की बात मानने के लिए कतई तैयार नही हुई।तो पुलिस ने उसे सी.डब्ल्यू.सी. के लिए भेज दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 19, 2026
प्रेम प्रसंग में हुई दो मौतों के
June 19, 2026
नर्सिंग छात्रों को तमंचा दिखाकर दी धमकी
June 19, 2026
शादी की नीयत से युवती को भगाने
June 19, 2026
निर्माणाधीन मकान को दूसरी बार बनाया निशाना,
June 19, 2026
करोड़ों की फर्जी बिलिंग का खुलासा, फर्म
June 19, 2026
बाईपास पर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग,
June 19, 2026
Weather
Hathras
12:02 am,
Jun 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























