सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक दिव्यांग पिता ने अपने ही पुत्र पर घर की अलमारी से लाखों रुपये के स्वर्ण एवं रजत आभूषण तथा नगदी चोरी करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम बाबा मंदिर के समीप निवासी सुनील माहेश्वरी ने कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार रात उनके पुत्र शुभम माहेश्वरी ने घर के एक कमरे में रखी अलमारी से आठ सोने की अंगूठियां, दो सोने की जंजीरें, दो मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब तथा नगदी निकाल ली। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में पुत्र से पूछताछ की और विरोध जताया तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सुनील माहेश्वरी घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल दिव्यांग पिता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान उनके सिर में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : महिलाओं के साथ मारपीट करने
August 5, 2026
सादाबाद : ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने
August 5, 2026
सादाबाद : घरेलू हिंसा रोकने के लिए
August 5, 2026
सादाबाद : मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार
August 5, 2026
सादाबाद : विधायक ने मंत्री के सामने
August 5, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में घायल किसान ने
August 5, 2026
सादाबाद : व्यक्ति, परिवार और समाज के
August 5, 2026
Weather
Hathras
8:46 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











