Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 जून । विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में गुरूवार अठारह जून को दो दिवसीय भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) कानपुर के तत्वावधान में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनांतर्गत वरिष्ठजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण किए जाने से पूर्व चिन्हांकन/परीक्षण शिविर आयोजन किया गया।समाज में बहुतायत संख्या में वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों की आवश्यकता होने का अवलोकन करते हुए भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों (ट्राई साइ‌किल),व्हील चेयर,बैसाखी,श्रवण यंत्र, छडी ब्लाइण्ड चस्मा/स्टिक एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल इत्यादि के निशुल्क वितरण कराने से पूर्व परीक्षण चिन्हांकन किए जाने हेतु  शिविर का आयोजन कर सफल क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कराए जाने के लिए टीम के सदस्यों के द्वारा वृद्धजन जिन्हें वृद्धा पेंशन मिल रही है या जो व्यक्ति साठ वर्ष से अधिक के हैं।उन्हें अगर कोई समस्या जैसे कानों से सुनने में, घुटनों से बैठने,चलने फिरने सहित विभिन्न तरह की किसी भी प्रकार की कोई समस्या है।तो उन्हें उपकरण देने के लिए बुलाया गया।ग्रीष्मकालीन गर्मी के मौसम में शिविर लगाए जाने से कम संख्या में वृद्ध जन उपस्थित हुए।टीम के सदस्यो के द्वारा वृद्ध जनों को योजना से लाभान्वित करने के लिए पंजीकरण कराए गए।तत्पश्चात आधार कार्ड, राशन कार्ड व आय प्रमाण पत्र की फोटो प्रति की जांच पड़ताल कर सत्यापन किया गया।शिविर के ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि व पंचायत कर्मियो के द्वारा शिविर में वृद्ध जनों को बुलाकर लाए जाने के लिए कतई प्रयासरत दिखाई नही दिए।शिविर में ग्राम पंचायत इटरनी के जनप्रतिनिधि व महेवा ग्राम पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति ही मौजूद दिखाई दिए।शिविर के आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार नही होने की वजह से जन जन तक सूचना नही मिलने के अभाव के कारण शिविर के दौरान सभागार परिसर में रखी हुई ज्यादातर कुर्सी वृद्ध जनों के नही पहुंच पाने के कारण खाली दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page