हाथरस 18 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज गौतम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, संतुलन, लचीलापन तथा एकाग्रता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उन्नत योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। योगासन प्रतियोगिता का आयोजन योगाचार्य सुमित कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। सीनियर वर्ग में भानवी, जूनियर वर्ग में छवि तथा सब जूनियर वर्ग में तान्या चैहान विजयी रहीं। इस अवसर पर कालेज शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।


























