हाथरस 18 जून । जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को राहत प्रदान की जाए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी बात पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलवार (04/08/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
August 4, 2026
हाथरस में 57 क्विंटल सिक्के बरामद होने
August 4, 2026
गौशाला के मुख्य गेट पर ट्रांसफार्मर लगाने
August 4, 2026
बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर
August 4, 2026
हाथरस में किशोरी लापता, एटा के युवक
August 4, 2026
युवती से छेड़छाड़ के बाद परिजनों से
August 4, 2026
मोबाइल चलाने को लेकर बच्चों में झगड़ा,
August 4, 2026
Weather
Hathras
6:29 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









