हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव महौंखास में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान सांसद जौनपुर लोकसभा,जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा का आयोजनकर्ताओ व ग्रामीणों ने इक्यावन किलो पुष्प से निर्मित किया पुष्पाहार फूलमाला पहनाकर व छायाचित्र भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू सिंह कुशवाहा ने महगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दो पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।उन्होंने सामाजिक न्याय और समान भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिसकी जितनी संख्या भारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।उन्होने कहा कि सरकारी खजाने से पांच किलो राशन देता है कोई अपने घर या खजाने से नही देता है।सरकार पैट्रोल पर हम लोगो से छप्पन रूपए टैक्स लेती है,सवा दो रूपए पैट्रोल टंकी वाले को मिलता है।जबसे हमारा देश आजाद हुआ है तबसे राजा खत्म हो गए।जिसको ज्यादा बोट मिल जाते है राजा बन जाता है,राजा स्थाई नही बल्कि पांच वर्ष के लिए ही बनता है।हमारे यहा राजा सही कार्य करता है तो उसे फिर जिता देते है।राजा सही कार्य नही करे तो उसे गद्दी से पांच वर्ष में उतार देते है।उन्होंने कहा कि जीतना वो चाहिए जिसके ज्यादा बोट हो,मगर जीतता कौन है जिसके कम बोट होते है।कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया तथा जन अधिकार पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के समापन सभी अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।कार्यक्रम आयोजक ऋषि कुमार,भगवान सिंह शेखावत राशन डीलर,देवेंद्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी,थान सिंह कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष,संतोष कुमार कुशवाहा,अशोक प्रताप सिंह,पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,रजनीश कुमार राजावत,महीपाल सिंह,दिनेश,मान सिंह,गिरीश पाल,दयानंद,जानकी प्रसाद सहित तमाम महिला पुरूष मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हार्डवेयर कारोबारी हत्याकांड में इंसाफ की मांग
June 17, 2026
उधार सिगरेट को लेकर विवाद, दिव्यांग दुकानदार
June 17, 2026
सांप के डसने पर किशोरी ने दिखाई
June 17, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामे
June 17, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
June 17, 2026
महिला से मारपीट व धमकी देने के
June 17, 2026
दिनदहाड़े शिक्षक के किराए के मकान में
June 17, 2026
Weather
Hathras
12:26 am,
Jun 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















