Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 जुलाई। हरियाणा के पलवल में 25 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल क्षेत्र के नगला अपरबल निवासी 19 वर्षीय युवक अनुज कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अनुज पलवल में एक निजी नौकरी कर रहा था। युवक के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार पुत्र श्याम सिंह करीब पांच महीने पहले पलवल में एक निजी नौकरी पर गया था। 25 जून को वह बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसकी बाइक की एक डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल झज्जर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उसका लगातार उपचार चल रहा था। हालांकि, उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। रविवार दोपहर उपचार के दौरान अनुज ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page