Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जून । भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा, द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पिछले एक माह से संचालित की जा रही प्याऊ सेवा का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाजसेवियों का नागरिक अभिनंदन कर उनका सम्मान किया। समापन कार्यक्रम में शिविर के संयोजक  कृष्ण कुमार अग्रवाल (गारमेंट वाले) एवं श्री देवेंद्र वार्ष्णेय का भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से विशेष सम्मान किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा 30 दिनों तक निरंतर समर्पण भाव से संचालित की गई जनसेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले के समन्वयक अनिल वार्ष्णेय, डॉ. मनोज शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राय वाले, सह सचिव विशाल गुप्ता, पूर्व सचिव सौरभ गुप्ता,  उषा जैन,  उषा गुप्ता, ऋषि बंसल,  मालती वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, अनमोल एवं प्राप्ति सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार देवेंद्र वार्ष्णेय का बहुत आभार व्यक्त किया  वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान प्याऊ सेवा के माध्यम से राहगीरों एवं आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। परिषद द्वारा समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी सेवा विभाग जनहित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाता रहेगा। समापन समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों के लिए ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में सेवा प्रमुख मनोज अग्रवाल (जीएसटी) का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाजसेवा ही भारत विकास परिषद की मूल भावना है और संगठन इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page