
हाथरस 16 जून । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की जांच नियमानुसार करते हुए विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।


























