Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून । हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी जुगेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र विवेक 9 जून की सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन 13 जून तक भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने हाथरस जंक्शन थाने में तहरीर देकर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है तथा किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही किशोर का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page