Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री Baby Rani Maurya 16 जून को हाथरस के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह पूर्वाह्न 11 बजे हतीसा में प्रस्तावित अटल कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन करेंगी। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 1:15 बजे प्रभारी मंत्री केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” विषयक एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसके साथ ही मेडिकल मोबाइल यूनिट का फ्लैग ऑफ करेंगी तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत वह विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रमों की अगली कड़ी में प्रभारी मंत्री प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक लेंगी, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी। अपराह्न 3:30 बजे वह “स्मार्ट रेवेन्यू रिजोल्यूशन फॉर गवर्नेंस (श्री जी) रजिस्टर” का विमोचन करेंगी। दौरे के अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री अपराह्न 3:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगी। जिला प्रशासन ने मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page