हाथरस 14 जून । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने जनपद के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। चंदपा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार, स्टाफ नर्स ममता सिंह, फार्मासिस्ट विनोद शर्मा एवं वार्ड आया संगीता उपस्थित मिलीं। केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। दवा उपलब्धता की समीक्षा में बताया गया कि ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 174 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। सीएमओ ने पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया, जहां सभी आवश्यक जांच उपकरण उपलब्ध पाए गए। उन्होंने स्टाफ नर्स को मरीजों की आवश्यकता के अनुसार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र पर प्रतिमाह लगभग 25 से 30 प्रसव होने की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही एनसीडी स्क्रीनिंग पंजिका को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए। आरती स्वास्थ्य केंद्र पर दवा उपलब्धता की समीक्षा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट योगेश कुमार, वार्ड बॉय यशपाल सिंह, एएनएम मंजू कुमारी एवं स्टाफ नर्स अल्पना उपस्थित मिलीं। केंद्र पर ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 173 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं। इस पर सीएमओ ने तीन दिनों के भीतर दवाओं की उपलब्धता पूर्ण कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रसव कक्ष का ऑटोक्लेव क्रियाशील पाया गया, जबकि वार्मर उपलब्ध नहीं था, जिस पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र में जांच व्यवस्था संतोषजनक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट सुभाष वर्मा, लैब टेक्नीशियन सोमवीर एवं स्टाफ नर्स रीना उपस्थित मिलीं। केंद्र पर ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 162 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शेष दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र पर संचालित जांच सेवाओं की समीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जैतई स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतई के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाष उपाध्याय, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार, वार्ड बॉय सुशील एवं स्वीपर गोपाल सिंह उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। दवा उपलब्धता की समीक्षा में पाया गया कि ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 175 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। इस पर सीएमओ ने शेष दवाओं की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
5 जून को इतिहास रचेगा नोएडा इंटरनेशनल
June 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, 20 बागी
June 14, 2026
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की
June 14, 2026
200 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न
June 14, 2026
सोलर सिस्टम के भुगतान विवाद में हार्डवेयर
June 14, 2026
सिकन्दराराऊ : अधिक मास पर विशाल भंडारे
June 14, 2026
Weather
Hathras
10:06 pm,
Jun 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























