Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में 14 जून को प्रात 9 बजे से माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट, हाथरस में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा आयोजित इस रक्तदान महाकुंभ में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एडीएचआर के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर की तैयारियां पिछले लगभग एक माह से की जा रही हैं। संस्था का यह वार्षिक रक्तदान शिविर जिले के सबसे बड़े स्वैच्छिक रक्तदान आयोजनों में से एक माना जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के शामिल होने की संभावना है। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) एवं 10 लीटर क्षमता का मिल्टन वाटर कैम्पर उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। संस्था ने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह विशेष अभियान मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण की भावना को मजबूत करेगा। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करने वालों में प्रवीण वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोबरावाल, सोनल अग्रवाल, शैलेन्द्र सांवलिया, पूजा वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय एवं मुरारी चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page