Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून । पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सासनी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम लौहर्रा से पहले नहर की पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिथुन कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जिरौली, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना सासनी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page