Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून । रावत कॉलोनी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विद्युत विभाग द्वारा सपा कार्यालय स्थित ट्रांसफार्मर पर आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण 13 जून कल  को रावत कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ट्रांसफार्मर की मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी कार्य संपन्न किए जाएंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने अस्थायी विद्युत कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page