Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून।  थाना सहपऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी पुत्री की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में एक युवक सहित उसके परिजनों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार, उनकी 20 वर्षीय पुत्री बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 28 मई की सुबह वह महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि राजन उर्फ अंकित, निवासी गांव अमौसी, थाना सिकंदराराऊ, युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक के चाचा हरिकेश, वीरपाल, चाची पिंकी, बहन प्रियंका तथा उसके माता-पिता ने भी इस मामले में सहयोग किया। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page