Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून। जंक्शन क्षेत्र के गांव बरामई निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गला घोंटकर हत्या के प्रयास और बच्चे को छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पवित्रा कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विवाह जयपुर निवासी कल्याण सिंह पुत्र होतम सिंह के साथ हुआ था। शादी में उनके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार गृहस्थी का सामान, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य उपहार दिए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद की मांग करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 30 जनवरी 2026 को दहेज की मांग को लेकर फिर मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान पति और जेठानी ने धोती से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उसकी जान बच सकी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुरालियों ने उसका स्त्रीधन और तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य अपने पास रख लिया तथा उसे जबरन वाहन में बैठाकर गांव के बाहर छोड़ दिया। जाते समय कथित रूप से चेतावनी दी गई कि जब तक एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं लाई जाएगी, तब तक घर वापस न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page