Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून। जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS  ने आज सायंकाल बागला संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है या नहीं तथा आवश्यक दवाएं और जांच सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। मरीजों ने अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी स्वास्थ्य सेवाएं संवेदनशीलता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें, ताकि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सकगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page