Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित शांति भवन, आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र पर आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम बीके शांता बहन एवं प्रशासन के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौहान की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक ज्ञानप्रकाश के निर्देशन में ब्रह्माकुमारी संगठन के सदस्यों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग सत्र के दौरान शशांकासन, वज्रासन, वृक्षासन, शवासन, पवनमुक्तासन, ताड़ासन तथा अनुलोम-विलोम सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दाऊदयाल अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, बीके लक्ष्मी, बीके पूजा, बीके वंदना, राजू शर्मा, कमलेश बहन, गजेन्द्र भाई, सरोज, यतेन्द्र सिंह, चंचल, मोनिका, इन्द्रपाल, रजनेश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page