
हाथरस 10 जून। सामाजिक संगठन जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने “We Salute Our Silent Stars” परियोजना के अंतर्गत भीषण गर्मी में यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें तापमान बनाए रखने वाली स्टील वाटर बॉटल्स भेंट कीं। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीने के लिए प्रेरित करना एवं प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को कम कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम में ज़ोन ऑफिसर जेसी दीप्ति अग्रवाल, अध्यक्ष जेसी रीना गुप्ता, सचिव जेसी नेहा गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष जेसी कोमल माहेश्वरी उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस की निष्ठा और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित कार्य निष्पादन की कामना की। संगठन की इस सराहनीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशंसा की और इसे समाज के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।























