सिकंदराराऊ (हसायन) 11 जून। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार ग्यारह जून को मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया।मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ के द्वारा किए गए निरीक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियो में हड़कंप मच गया।मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश के द्वारा गुरूवार की दोपहर एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया।सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश के द्वारा बीपीएचयू यूनिट का निरीक्षण कर लैब टैक्नीशियन से जानकारी ली।बी.पी.एच.यू. में स्टूमेंट्स खराब पाए गए।दवा वितरण कक्ष पर पहुंचकर मुख्य फार्मासिस्ट विजय कुमार शर्मा,दीपेन्द्र सिंह सेंगर से दवाओं के वितरण को लेकर बातचीत कर मरीजो के आनलाइन पर्चे बनाए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए।सीएमओ को नेत्र परीक्षण कक्ष में किसी कर्मचारी के तैनात नही होने पर नेत्र परीक्षण अधिकारी के तैनात कार्यरत रहने के बारे में बीपीएम निशांत यादव से जानकारी की।बीपीएम निशांत यादव ने बताया कि नेत्र परीक्षण अधिकारी सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है।हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सप्ताह में दो दिन तैनात रहकर कार्य करने के लिए आते है।ओपीडी कार्य कर रही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की महिला आयुष चिकित्सक डॉ.शबनम मरीजों को देखकर चिकित्सकीय परामर्श कार्य कर रही थी।सीएमओ ने ओपीडी में मरीजों को देख रही डॉ.शबनम से जानकारी करते हुए पूछा गया कि आरबीएस टीम में कार्य करने के बजाए ओपीडी क्यों कर रही है।तो आरबीएस टीम की चिकित्सक ने कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी के द्वारा उनकी डयूटी ओपीडी में चिकित्सक नही होने पर लगाई गई है।निरीक्षण के दौरान चिकित्सक कक्ष में दंत चिकित्सक का सामान देखकर सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश ने दंत चिकित्सक के सामान का प्रयोग नही होने पर जानकारी ली।आयुष चिकित्सक आरबीएस टीम के डॉ.अभिनव व एक महिला स्वास्थ्य कर्मी मीरा शर्मा अनुपस्थित दिखाई दी।सीएमओ के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष भी मौजूद नही दिखाई दिए।सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की कमी चल रही है।चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर व्यवस्था को सुदृढ बनाया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के कमला बाजार में मोमोज खाते
June 11, 2026
मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन, हाफिज शफीकुद्दीन
June 11, 2026
स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मुफ्त स्वास्थ्य
June 11, 2026
सादाबाद : आईजी बनने पर सादाबाद पहुंचे
June 11, 2026
सादाबाद : सरकारी पोखर पर अतिक्रमण और
June 11, 2026
मुरसान : घर में घुसकर युवती से
June 11, 2026
सादाबाद : कार की टक्कर से बाइक
June 11, 2026
Weather
Hathras
9:47 pm,
Jun 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























