हाथरस 10 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा 14 जून रविवार को सुबह 9 बजे से माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट, हाथरस में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने मंगलवार को विभिन्न रक्तदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता कर योग साधकों को रक्तदान के महत्व एवं इसके सामाजिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग प्रशिक्षक राजेश वार्ष्णेय की बालाजी शाखा, योग प्रशिक्षक अनिल वार्ष्णेय की बजरंग शाखा तथा योग प्रशिक्षक पी.एस. रावत की वृंदावन गार्डन शाखा में आयोजित योग कक्षाओं में पहुंचकर रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। संगोष्ठियों को संबोधित करते हुए प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक राजेश वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान एक ईश्वरीय कार्य है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अवश्य करना चाहिए। वहीं योग प्रशिक्षक अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि “आपका दान किसी दूसरे के लिए जीवनदान बन सकता है” और सभी योग साधकों से इस मुहिम का हिस्सा बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला संघ चालक डॉ. यू.एस. गॉड ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। यह सभी दानों में श्रेष्ठ दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। योग प्रशिक्षक पी.एस. रावत ने रक्त की आवश्यकता के समय आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित रक्त ही जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित होता है। संगोष्ठियों में रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों, सावधानियों एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित योग साधकों ने आगामी 14 जून को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में सहभागिता करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, जगदीश शर्मा, मनोज वर्मा, मुन्नालाल, डॉ. सुनीता उपाध्याय, दीपक बंसल, दिनेश माहेश्वरी, राजकुमार शर्मा, अरुण जैन, रामजी लाल शिक्षक, मुकेश दीक्षित, महेश चंद्र अग्रवाल, दीपक राणा सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं साधिकाएं उपस्थित रहीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय घायल, गाड़ी
June 10, 2026
सादाबाद : अवैध रूप से क्लीनिक चलाने
June 10, 2026
सादाबाद : पुजारी की हत्या के मामले
June 10, 2026
सादाबाद : आंधी में गिरा टीन शेड,
June 10, 2026
सादाबाद में छत से गिरकर बालिका घायल
June 10, 2026
सादाबाद : आंधी के बाद रातभर बाधित
June 10, 2026
सादाबाद : आंधी में टूटकर रास्ते में
June 10, 2026
Weather
Hathras
9:05 pm,
Jun 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























