Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 जून। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र प्राचीन शिव मंदिर खोरना में पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक फूल बंगला सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विश्व हिंदू परिषद के अखईपुर खंड अध्यक्ष हिरदेश रावत के संयोजन एवं नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमयी अखंड श्री रामचरितमानस पाठ के साथ हुआ। भजन गायकों एवं मानस मर्मज्ञों द्वारा प्रस्तुत चौपाइयों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को समर्पित इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में विहिप जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव एवं जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में विहिप प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सह मंत्री सचिन भार्गव तथा अमन भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों, धार्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत भव्य आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page