Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जून । शहर में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने की व्यापक तैयारी की है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। जनपद में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6 पालियों में कुल 30240 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के पहले दिन की प्रथम पाली को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामबाग इंटर कॉलेज तथा श्री अक्रूर इंटर कॉलेज, पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS  ने बताया कि जनपद के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छाया (शेड) तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मेडिकल टीम भी तैनात की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में अभ्यर्थियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया जा रहा है तथा जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा 
सरस्वती इंटर कॉलेज आगरा रोड, सरस्वती महाविद्यालय, आगरा रोड, श्री उमेशचंद्र आदर्श विद्या निकेतन, नवीपुर, डीआरबी इंटर कॉलेज, आगरा रोड, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, लाला का नगला, श्रीराम बाग इंटर कॉलेज, अलीगढ़ रोड, श्रीअक्रूर इंटर कॉलेज, अलीगढ़ रोड, पीसी बागला डिग्री कॉलेज, पीबीएएस इंटर कॉलेज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page