Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जून । सहायक निदेशक मत्स्य ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल दिनांक 08 जून से 28 जून तक खोला गया है। उन्होंने बताया कि जिन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना शामिल हैं।

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि इच्छुक लाभार्थियों को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदक विभागीय पोर्टल पर जाकर योजनाओं से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कक्ष संख्या-330, विकास भवन, हाथरस से भी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मत्स्य विभाग ने पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page