Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जून । संडे ऑन साइकिल मिशन के अंतर्गत क्रीड़ा भारती, जिला खेल कार्यालय एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्पोर्ट्स अधिकारी काशी नरेश यादव, क्रीड़ा भारती हाथरस के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कमलेश जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा डी.आर.बी. इंटर कॉलेज स्थित भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, घंटाघर तालाब, ओवरब्रिज नजिहाई, लोहार बाजार, चुना वाला डंडा, चामड़ गेट तथा नई धर्मशाला सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। लगभग पांच किलोमीटर के क्षेत्र भ्रमण के बाद यात्रा पुनः डी.आर.बी. इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि शरीर स्वस्थ रहेगा और राष्ट्र के पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इस अवसर पर अनिल वार्ष्णेय, ऋषि बंसल, अंकुल जैन, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, अनूप जैन, विशाल वार्ष्णेय, जस मित्तल, हरीश वार्ष्णेय, सुधीर अग्रवाल, निखिल कुमार, क्रिस, अंसार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल संस्थाओं के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ शरीर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साइकिल यात्रा ने नगरवासियों का ध्यान पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page