Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में हाथरस में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

इगलास रोड बाईपास चौराहा स्थित एक फार्म हाउस से देर शाम आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आयोजित समारोह का उद्घाटन अनूप प्रधान, अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इसके पश्चात लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान लोकमाता के जीवन एवं उनके योगदान से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज उन महान विभूतियों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण कर रहा है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महारानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श ‘सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव’ विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, महिला सम्मान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान दें। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगम लाल गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने न्यायपूर्ण, संवेदनशील और जनहितैषी शासन से यह सिद्ध किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सेवा भाव और समर्पण के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सुशासन की ऐसी मिसाल स्थापित की जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज अपनी महान विभूतियों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण कर रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आत्मनिर्भर, समरस और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन बघेल, रिंकू बघेल (जोगिया), दुर्गेश बघेल, भाजपा जिलामंत्री विष्णु बघेल, नीरज बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, वीरेन्द्र सिंह धनगर (एटा), निरंजन सिंह धनगर, ओमप्रकाश बघेल, प्रेमचंद बघेल, कालीचरण बघेल, प्रवीण धनगर ,राहुल धनगर, लोकेश बघेल, बृज मोहन बघेल, पदमश्री धनगर, प्रेम सिंह बघेल, यतेंद्र बघेल, महेंद्र सिंह धनगर, दुर्गेश बघेल, पंकज बघेल, अनंत बघेल, मोहन बघेल, चौपाल सिंह बघेल, डॉ. दीनदयाल बघेल व आगर बघेल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page