Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने आज हाथरस पहुंचकर प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों का गहनता से जायजा लिया।

एडीजी एस.के. भगत ने शहर स्थित बागला डिग्री कॉलेज एवं बागला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों से वार्ता कर परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को परीक्षा केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर, बागला संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page