हाथरस 06 जून । मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि प्रदर्शन परियोजना के अंतर्गत हाईटेक नर्सरी में कमल के फूलों के उत्पादन हेतु बीजों का रोपण कराया गया है, जबकि पॉलीहाउस में तालाबों में रोपित किए जाने के लिए कमल की पौध तैयार की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने अवगत कराया कि रति का नगला रहीम स्वयं सहायता समूह द्वारा लगभग 2000 कमल के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने पौध उत्पादन की प्रगति का निरीक्षण करते हुए पौधों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान तैयार पौधों को कंचना सरोवर सहित अन्य जलाशयों में रोपित कराया जाएगा, जिससे जलाशयों की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
साइबर ठगों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश
June 6, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल को
June 6, 2026
बैनामे से खरीदे मकान पर अवैध कब्जे
June 6, 2026
सोनू हत्याकांड: हाथरस पुलिस ने मुख्य आरोपी
June 6, 2026
पंचम पुण्यतिथि : स्व. श्री दीपक बाबू
June 6, 2026
20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 6, 2026
आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर डॉ. राधिका
June 6, 2026
Weather
Hathras
10:47 pm,
Jun 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























