Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपना घर आश्रम के सचिव चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं तथा इनके बिना मानव जीवन की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। यदि हम आज अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान अपना घर आश्रम के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष आर.के. राजू, पंडित मुकेश शर्मा, धनीराम ठाकुर, ध्रुव सिंह, अभय चाहर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page