Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । कृषि विज्ञान केंद्र, द्वारा आज किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन, कार्यप्रणाली एवं लाभों तथा “खेत बचाओ अभियान” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सासनी ब्लॉक के खितौली खतेरिया एवं अकबरपुर गांव के किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को एफपीओ के माध्यम से सामूहिक रूप से कृषि कार्य करने, बेहतर बाजार उपलब्ध कराने एवं आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। डॉ. आकांक्षा सिंह ने किसान उत्पादक संगठनों के महत्व एवं उनके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. बलवीर सिंह ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने से लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि होती है। इस अवसर पर डॉ. हरविंदर पाल ने मृदा परीक्षण के महत्व एवं उसके लाभों की जानकारी देते हुए किसानों को नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एस. आर. सिंह ने किसानों का आह्वान किया कि वे “खेत बचाओ अभियान” से जुड़कर मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाएं, जिससे कृषि उत्पादन को दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम के अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page