Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 जनपद हाथरस के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो गई। 2 जून से शुरू हुई परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए, जिसके चलते पूरी परीक्षा व्यवस्थित ढंग से आयोजित हुई।

परीक्षा के अंतिम दिन 5 जून को केवल तृतीय पाली में ग्रुप-ई की परीक्षा आयोजित की गई। इस समूह में कुल 45 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम एवं द्वितीय पाली में किसी भी समूह की परीक्षा निर्धारित नहीं थी। इससे पूर्व 2 जून से प्रारंभ हुई परीक्षा के शुरुआती दिनों में ग्रुप-ए के अभ्यर्थियों ने तीन पालियों में परीक्षा दी थी। जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय पॉलीटेक्निक (एमएमआईटी) हाथरस के प्रधानाचार्य डॉ. सोनवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा का संचालन जोनल मजिस्ट्रेट एवं अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र की निगरानी में संपन्न कराया गया। अंतिम दिन आयोजित परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार तिवारी (चकबंदी अधिकारी), केंद्र पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह भारंगर तथा केंद्र अधीक्षक जय प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी केंद्र पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते रहे। प्रशासनिक सतर्कता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Next News :-मंच पर अभद्रता करने वाले युवक को हरियाणवी डांसर ने जड़ा जोरदार थप्पड़, गलत तरीके से छूने का आरोप, बिना अनुमति कार्यक्रम कराने पर आयोजक पर मुकदमा दर्ज

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page