Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जून । साइबर क्राइम के जरिए फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को बदनाम करने का मामला सामने आया है। सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी छोटी बहन की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है और उससे अश्लील सामग्री अपलोड कर रहा है। बताया कि उसकी बहन के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर बनाई गई है। इस आईडी से अश्लील फोटो का इस्तेमाल कर असभ्य भाषा में स्टेटस अपलोड किए जा रहे हैं। इन स्क्रीनशाट को अपने मोबाइल में सेव कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस आईडी की शिकायत वह साइबर थाने में दे चुके हैं। तहरीर के अनुसार पहले फर्जी आईडी का यूआरएल था, लेकिन अब आरोपित ने आईडी का नाम बदलकर दिया है। इस नए यूआरएल को भी प्रार्थना पत्र के साथ पुलिस को सौंपा है। कहना है कि अज्ञात व्यक्ति उनकी बहन की फोटो का दुरुपयोग कर परिवार की छवि खराब करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस से फर्जी आईडी को ब्लाक कराने और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Next News :-मंच पर अभद्रता करने वाले युवक को हरियाणवी डांसर ने जड़ा जोरदार थप्पड़, गलत तरीके से छूने का आरोप, बिना अनुमति कार्यक्रम कराने पर आयोजक पर मुकदमा दर्ज

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page