सादाबाद 05 जून । क्षेत्र के गांव मीरपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग की टीम ने भाग लेकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सादाबाद के एसडीएम मनीष चौधरी, क्षेत्रीय वनाधिकारी पारूल गर्ग और लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी, दीपू चौधरी युवा नेता भी मंच पर मौजूद थे। ग्राम प्रधान पोहप सिंह ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना काल की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोग ऑक्सीजन के लिए संघर्ष कर रहे थे, जबकि प्रकृति हमें निःशुल्क जीवनदायिनी ऑक्सीजन देती है। उन्होंने ग्रामीणों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी संतान की तरह देखभाल करने की अपील की। क्षेत्रीय वनाधिकारी पारूल गर्ग ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई घातक हो सकती है। उन्होंने लोगों से जीवन के विशेष अवसरों जन्मदिन, शादी सालगिरह, पर पौधारोपण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में तुलसी का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम के पूर्व विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। वन विभाग ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने और नियमित सिंचाई की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर वन दरोगा अनिल कुशवाहा, अंकिता तिवारी वन दरोगा, बीट अधिकारी रवीन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, युवा नेता दीपू चौधरी, प्रधान पोहप सिंह आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : मगटई में मारपीट के आरोप
June 5, 2026
मुरसान : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 5, 2026
मुरसान : युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 5, 2026
मुरसान : पालतू कुत्ते के काटने पर
June 5, 2026
झगड़ा शांत कराने गई युवती को शराबियों
June 5, 2026
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 5, 2026
इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर
June 5, 2026
Weather
Hathras
10:21 pm,
Jun 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















