
हाथरस 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर हाथरस-मेंडू रोड स्थित द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के सामने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने विधि-विधान से पौधे लगाकर एक विशेष पर्यावरण अभियान की शुरुआत की। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र की जनता से भी अपील की कि वे इस मानसून सीजन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उठाएं। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, शिक्षक और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


























