Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जून । थाना चंदपा क्षेत्र के बजरंग अखाड़ा परिसर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि उसका भतीजा सूरज पुत्र भगवान सिंह शौच के लिए बजरंग अखाड़ा की ओर जा रहा था, तभी गजेंद्र पुत्र छिग्गा उर्फ हुशियार सिंह निवासी गांव कुंवरपुर अपने दो साथियों के साथ वहां फायरिंग कर रहा था। सूचना के आधार पर थाना चंदपा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेंद्र उर्फ सरिया, मन्नू उर्फ मानवेन्द्र तथा अंकित तोमर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Next News :-हाथरस गेट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page