Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 जुलाई। सहपऊ कस्बे के एक इलाके में महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी उस समय उसके घर में घुस आया जब वह अकेली थी। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने जानकारी दी कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page