Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जून । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 6550 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3301 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 3249 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सकी।

Next News :-सादाबाद : अग्निवीर में चयन के एक दिन बाद ही युवा की मौत, सिरदर्द और घबराहट की समस्या के साथ लाया गया थाम, सीएचसी, आगरा ले जाते समय हुई मौत

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page