Hamara Hathras

Latest News

 सिकंदराराऊ (हसायन) 04 जून ।  कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में कृषि विज्ञान केन्द्र पर तैनात विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में चार जून दिन गुरूवार को खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के किसानों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ.एस.आर.सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह,डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.हरविंदर पाल,डॉ.शैलजा देवी उपस्थित रहे।विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि नियमित मृदा परीक्षण से खेत की उर्वरता की सही जानकारी प्राप्त होती है।जिससे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा सकता है तथा फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन लागत में भी कमी लाई जा सकती है।वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषक तत्व प्रबंधन तथा भूमि की उत्पादकता बनाए रखने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया।किसानों को खेत की मिट्टी की समय-समय पर जांच कराने तथा वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में शेखपुरा गांव के अनेक किसानों ने सहभागिता की तथा कृषि विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page